नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया था। पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। आज मंगलवार को भी दोनों सदनों में विपक्षी दलों के हंगामे की पूरी आशंका है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा।

संचार साथी को ‘जासूसी ऐप’ बताकर प्रियंका भड़कीं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दूरसंचार विभाग (DoT) के सभी नए मोबाइल फोनों में ‘संचार साथी’ ऐप प्री-इंस्टॉल करने के निर्देश पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे “जासूसी ऐप” करार देते हुए कहा, “यह मजाकिया है। नागरिकों को निजता का अधिकार है। साइबर सिक्योरिटी जरूरी है, लेकिन इसका मतलब हर नागरिक के फोन में घुसना नहीं है।”

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के ग्रामीण बाजारों को नई दिशा देगा सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर, सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर पहल से उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार

SIR पर चर्चा की मांग तेज, संजय सिंह ने दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विशेष पहचान रजिस्टर (SIR) पर तत्काल चर्चा के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिया है। विपक्ष का आरोप है कि SIR के नाम पर जानबूझकर विपक्षी दलों के मजबूत इलाकों से वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं।

विपक्ष आज सुबह 10:30 बजे मकर द्वार पर करेगा प्रदर्शन

सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बाद आज सुबह 10:30 बजे इंडिया गठबंधन के सांसद संसद के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष का कहना है कि सरकार सिर्फ अपने मुद्दों पर चर्चा चाहती है, जनता के मुद्दों को दबाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें

सोमवार को क्या-क्या हुआ

  • लोकसभा में मणिपुर जीएसटी संशोधन बिल पास हुआ, लेकिन हंगामे के कारण सदन को कई बार स्थगित करना पड़ा। अंत में कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
  • कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “सरकार सिर्फ अपने बिल पास कराना चाहती है, विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दे रही।”
  • सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने SIR को “संविधान पर हमला” बताया।
  • अखिलेश यादव ने कहा, “इतनी जल्दबाजी क्यों? यूपी-बंगाल में अभी चुनाव नहीं हैं। सरकार फर्जी डेटा दे रही है।”
यह भी पढ़ें :  दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- ठोस सबूत नहीं

आज पेश होगा सेंट्रल एक्साइज (संशोधन) बिल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में सेंट्रल एक्साइज (संशोधन) बिल, 2025 पेश करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, अगर आज भी हंगामा जारी रहा तो कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा प्रभावित हो सकती है। संसद के बाहर और अंदर दोनों जगह सियासी तपिश बढ़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *