देहरादून : उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य आयोजन की तैयारी में जुटी है। नौ नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने और सदन को संबोधित करने की संभावना है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रजत जयंती समारोह में भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान, 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान

विशेष सत्र की तैयारियां जोरों पर

राज्य मंत्रिमंडल ने विशेष सत्र के आयोजन को मंजूरी दे दी है और सत्र की तिथियां तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा है। जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जाएगा। दो दिवसीय सत्र में उत्तराखंड की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। विधानसभा सचिवालय इस सत्र को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण स्वयं इसकी निगरानी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :  फिल्म नीति-2024 का असर : उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड समय में 25 फिल्मों को अनुदान, क्षेत्रीय सिनेमा को मिली नई उड़ान

राष्ट्रपति और पीएम के दौरे की संभावना

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून पहुंचने पर सहमति बन चुकी है। सत्र की तिथियां तय होने के बाद उनके दौरे का कार्यक्रम अंतिम रूप लेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम के दौरे पर भी सहमति बनी है, लेकिन अंतिम निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।