राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शुक्रवार सुबह ठंड और कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिला। सुबह होते ही शहर घने कोहरे की गिरफ्त में आ गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम-सी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे है। लगातार गिरते तापमान के चलते लोग शीतलहर की चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें :  होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सुबह 6 बजे के आसपास पालम में 800 मीटर और सफदरजंग में 700 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई। हालांकि, जैसे-जैसे समय बढ़ा, हालात और बिगड़ते चले गए। सुबह 7 बजे पालम में दृश्यता घटकर 350 मीटर रह गई, जबकि 7:30 बजे घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी महज 150 मीटर तक सिमट गई।

घने कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर और धीमी गति से सफर करना पड़ा। वहीं, ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोग सुबह-सुबह घरों से निकलने में हिचकिचाते नजर आए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को झटका : सरप्लस बिजली अब मात्र 2 रुपये प्रति यूनिट पर खरीदेगी UPCL

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *