देहरादून। श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न हुई। एसजीआरआरआईएमएण्ड एचएस के सभागार में एमबीबीएस-वर्ष 2025 बैच के नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं माननीय प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, एचजीआरआरआईएमएण्डएचएस के निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं माननीय प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

यह भी पढ़ें :  ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया, भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं

इस अवसर पर डॉ. प्रथ्थपन के के पिल्लई, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक नायक, डॉ. अनिल मलिक व विभिन्न विभागाध्यक्षो ने नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से वाईट कोट पहनाकर वाईट कोट सैरेमनी को सम्पन्न किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने सम्बोधन में फ्रैशर छात्र-छात्राओं से कहा कि वे आने वाले भविष्य के डॉक्टर हैं। उन्होने कहा कि आने वाले भविष्य मे समाज की स्वास्थ्य सेवाएं उन्हीं के द्वारा सभाली जाएंगी। उन्होने कहा कि इस जिम्मेदारी को समझ कर आज उन्होने अपने जीवन मे पहली बार मैडिकल प्रोफेशनल की पहचान वाईट कोट पहना है। उन्होंने कहा कि इस वाईट कोट से जुडे महत्व, सम्मान व उत्तरदायित्व को समझकर वे अनुशासित व आर्दश छात्र-छात्राएं बनकर मैडिकल की पढाई सम्पन्न करेगें व आगे जा कर आर्दश डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगें। डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वाईट कोट सैरेमनी में वाईट कोट पहनते साथ समाज की प्रति महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व दिया जाता है। उन्होने कहा कि न केवल मेडिकल शिक्षा व बल्कि मरिजो के साथ समुचित व्यवहार करना भी सिखाया जाता है।

यह भी पढ़ें :  उत्तरकाशी : दूरस्थ दोणी गांव में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शिविर आयोजित, विधायक और DM ने सुनी समस्याएं 

डॉ. अशोक नायक ने अपने संबोधन में सभी नव आगुंतक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज में मेडिकल की शिक्षा के साथ-साथ मानवता की सेवा करना भी सिखाया जाता है। इसके उपरांत अकेडमिक इन्चार्ज डॉ. निधि जैन द्वारा नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को चरक शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं कोे सम्बोधित करते हुए डॉ. पुनीत ओहरी ने कहा कि वाईट कोट सैरेमनी नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश है इसका पालन प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होने कहा कि यह शपथ ले कर मैडिकल छात्र-छात्राएं अपने जीवन की एक नये अध्याय की शुरूआत कर रहे है। उनके द्वारा चरक शपथ के माध्यम से मैडिकल छात्र-छात्राओं को मैडिकल प्रोफेशन के नैतिक,मौलिक व मानवीय उत्तरदायित्व को समझाया गया। उन्होने कहा कि आज चरक शपथ लेकर मैडिकल छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोफेशन के माध्यम से मरीजो व समाज की पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन के साथ सेवा करने का संकल्प लिया है जिसे वे सदैव निभाएंगे ।

यह भी पढ़ें :  सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन

इस वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ मे 134 नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं ने बडे़ उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम मे मंच संचालन डॉ. वाणी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुमन बाला, डॉ. ललित कुमार वाष्णेय, डॉ. तारिख मसूद व विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष, फैक्लटी सदस्य व छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण भी उपस्थित थे।