गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा है कि कार्यकर्ता अभी से 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटें। उन्होंने जीएसटी के फायदे गिनाने के लिए अभियान में बढ़चढ कर भागीदारी का भी आह्वान किया।

कर्णप्रयाग में जीएसटी पखवाडे के तहत कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से काम कर चुनावी फतह हासिल करने में जुटना होगा। उन्होंने जीएसटी पखवाड़े को मिशन के रूप में लेते हुए हर व्यक्ति को जीएसटी लाभ के फायदे गिनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यापारियों और आम लोगों के बीच पहुंचकर इस अभियान में जुटना होगा। डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी उन्होंने आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें :  जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड रुड़की एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुद्देशीय शिविर, 1186 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका मैखुरी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चमोली, जिला, महामंत्री अरुण मैठाणी, कर्णप्रयाग के मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, चेतन मनूड़ी, भुवन नौटियाल आदि मौजूद रहे।