गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने परिवार रजिस्टरों की जांच में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला सभागार में परिवार रजिस्टरों की जांच संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि राज्य में 2003 के पश्चात परिवार रजिस्टरों में की गई प्रविष्टियों की जांच के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास खंड स्तर पर उप जिलाधिकारियों को समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद की 615 ग्राम पंचायतों में जांच का अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2003 के पश्चात परिवार रजिस्टरों की में की गई प्रविष्टियों की जल्द जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरूध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी, डा. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *