पटना। बिहार कैडर के 2005 बैच के IPS अधिकारी एम. सुनील कुमार नायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में उनके सरकारी आवास पर छापा मारा। पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी, क्योंकि संबंधित कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी है।

पूर्व सांसद से जुड़ा पुराना विवाद यह मामला 2021 का है, जब सुनील कुमार नायक आंध्र प्रदेश में CID में डेपुटेशन पर तैनात थे। उनके निर्देश पर उस समय के नरसापुरम से सांसद के. रघुराम कृष्ण राजू (वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर) को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा गया और टॉर्चर किया गया। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री की आलोचना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें :  संघर्ष की मिसाल बनी तृप्ति डिमरी, इंटर में 95.20% अंक के साथ चमोली टॉपर

पूर्व सांसद की शिकायत और कोर्ट के सख्त रवैये के बाद सुनील कुमार नायक सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया।

ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू ताजा घटनाक्रम में जमानत खारिज होने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस पटना पहुंची। रेड के दौरान स्थानीय शास्त्री नगर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। आंध्र पुलिस अब उन्हें गिरफ्तार कर पटना की लोकल कोर्ट में पेश करेगी, जहां से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उन्हें आंध्र प्रदेश ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  “चूहों ने खा लिए रिश्वत के नोट!”: Supreme Court of India में अजीब दलील पर सख्त टिप्पणी, सजा पर रोक

सूत्रों के अनुसार, सुनील कुमार नायक वर्तमान में बिहार फायर सर्विसेज विभाग में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) के पद पर तैनात हैं। इस घटना ने बिहार पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *