देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने होली के पावन अवसर पर सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली के इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

डॉ. बंसल ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य के रंग भर दे।उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि आपकी होली आनंदमय और सुरक्षित हो। हर्ष, उल्लास और नई ऊर्जा का प्रतीक यह पर्व आपके जीवन में खुशियां और स्वास्थ्य लेकर आए। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि होली, बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है। यह नया उत्साह और नए दृष्टिकोण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हम अपने विचारों को करुणा से, अपने कार्यों को दयालुता से और अपने महान राष्ट्र के लिए अपनी दृष्टि को आशा से रंगें।

यह भी पढ़ें :  कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश

सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि होली का उत्सव सनातन समाज की एक सुंदर अभिव्यक्ति है,जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं।होली न केवल भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि इस त्यौहार के माध्यम से पूरे भारत में समुदायों के बीच एकजुटता, सद्भाव और मस्ती की भावना भी उजागर होती है। डॉ. बंसल ने कहा कि इस अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की संतानों के जीवन में प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *