नई दिल्ली। भारतीय मुद्रा में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई और रुपया 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 93.08 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, डॉलर की मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से रुपये पर दबाव बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.92 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन जल्द ही गिरावट के साथ 93 के स्तर से नीचे चला गया। इससे पहले बुधवार को रुपया 92.89 प्रति डॉलर के अपने पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। गुड़ी पड़वा के चलते गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहे थे।

यह भी पढ़ें :  अपर रोड, मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी रुपये को कमजोर करने में भूमिका निभाई है। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में आई मजबूती ने गिरावट को कुछ हद तक थामने का काम किया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 100.25 पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में भी मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 960.67 अंक यानी 1.29 प्रतिशत उछलकर 75,167.91 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 311.50 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,313.65 अंक पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें :  केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.64 प्रतिशत गिरकर 106.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। दूसरी ओर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *