• एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर, 30 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत गैस गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर आपूर्ति प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने निगरानी तंत्र को और सशक्त कर दिया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जिला प्रशासन तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दलों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें :  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी, शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर पहुंची

इस अभियान के दौरान कुल 30 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी, जिनमें 12 गैस गोदाम और 18 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। कोटद्वार क्षेत्र में दो गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया, जबकि दुगड्डा, कोट-खोलाचौरी, पाबौ और सतपुली में एक-एक गोदाम की जांच की गयी। नौगांवखाल में एक गैस गोदाम के साथ 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण हुआ, वहीं लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। इसके अतिरिक्त चेलूसैंण, लैंसडाउन, थलीसैंण और धुमाकोट-नैनीडांडा में भी गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें :  मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान झड़प, TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर को घेरा

निरीक्षण के दौरान दलों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर और निर्धारित मात्रा में गैस उपलब्ध हो रही है या नहीं।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक, अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगा उत्तराखंड का शहरी परिदृश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *