गोपेश्वर (चमोली)। नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग पर मंगरोली में स्कूटी दुर्घटना में एक छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मांसो दादड का छात्र परीक्षा देने नंदप्रयाग आया था। इसी बीच मंगरोेली का छात्र भी नंदप्रयाग आ गया। दोनों आपस में मिले तो एक छात्र ने बताया कि वह पेपर देने आया है। मंगरोली के छात्र को पेपर की जानकारी नहीं थी। इस पर मंगरोली केे छात्र ने अपने साथी छात्र से कहा कि परीक्षा सामग्री लाने के लिए उसे घर जाना होगा। इसलिए दोनों वहां से मंगरोली को निकल गए। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्र्रस्त होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। घायल छात्र को तत्काल नंदप्रयाग चिकित्सालय लाया गया। नंदप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद मांसौ दादड के छात्र अनूप को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छात्र का गोपेश्वर में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *