मुंबई : भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह 1,394 अंक या 1.90% की गिरावट के साथ 71,739.94 पर आ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 शेयरों वाला इंडेक्स 407.75 अंक (1.80%) टूटकर 22,271.65 पर कारोबार कर रहा था।

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की यह गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-अमेरिका तनाव से प्रेरित है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा कि अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ने बाजार की धारणा को नकारात्मक कर दिया है।”

इस दौरान बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में तेज बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां नुकसान में थीं। सबसे अधिक प्रभावित शेयरों में सन फार्मा, इंडिगो, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक शामिल रहे। वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.31%, जापान का निक्केई 2.24%, हांगकांग का हैंगसेंग 1.04% और शंघाई कंपोजिट 0.53% लुढ़क गया।

यह भी पढ़ें :  ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल

रुपया मजबूत

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.51 रुपये मजबूत होकर 94.62 से बढ़कर 93.19 पर पहुंच गया। यह तेजी मुख्य रूप से आरबीआई द्वारा ऑनशोर फॉरवर्ड मार्केट में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन सीमित करने के कदम के कारण आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *