​बद्रीनाथ : चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है। यात्रा के पहले सप्ताह में ही लगभग एक लाख यात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं, जहाँ प्रतिदिन औसतन 15 से 16 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आस्था के इस संगम के बीच प्रकृति भी मेहरबान है; पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण नर-नारायण और नीलकंठ पर्वतों पर बर्फबारी हो रही है। देश-दुनिया से आने वाले यात्री इस सुहावने मौसम और बर्फबारी के बीच भक्तिमय वातावरण का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  डीएम गौरव कुमार ने ली जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक, डीएलआरसी बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *