• स्थायीकरण के फैसले से स्टाफ नर्सों में उत्साह, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुल सचिव का जताया आभार

देहरादून। आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी होने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान नर्सों ने स्थायीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

स्टाफ नर्सों ने कहा कि स्थायीकरण से उन्हें सेवा में स्थिरता और भविष्य को लेकर भरोसा मिला है। लंबे समय से इस निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए यह अवसर खुशी और संतोष का विषय है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कुल सचिव से मुलाकात कर बधाई देना उनके लिए विशेष रहा।

यह भी पढ़ें :  देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी कर रही है आयोजन

कर्मचारियों में खुशी का माहौल

आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों ने स्थायीकरण को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर इसी तरह सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निर्णय लिए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर नवरात्रि की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया गया। स्टाफ नर्सों ने डॉ. शिव कुमार बरनवाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्थायीकरण की प्रक्रिया को लेकर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *