• श्री महाकाल सेवा समिति ने किया स्वागत, महंत कृष्णागिरी व दिगंबर भारतगिरी को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

देहरादून। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की नगर भ्रमण भव्य शोभायात्रा के आगमन पर श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच विभिन्न सुंदर झांकियों का अवलोकन किया।

भागवताचार्य सुभाष जोशी ने दिया आशीर्वाद

समिति के संरक्षक एवं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य सुभाष जोशी ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उनके हाथों श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णागिरी जी एवं दिगंबर भारतगिरी जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंदिर के संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें :  हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि

आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में शामिल विभिन्न आकर्षक एवं धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। पुष्पवर्षा के बीच धार्मिक वातावरण और भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

समिति सदस्यों ने संभाली व्यवस्थाएं

शोभायात्रा के स्वागत एवं सेवा कार्य में समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, पुनीत जैन, आयुष जैन, गौरव जैन, शिव कुमार, विनय प्रजापति, आलोक जैन, नितिन अग्रवाल, नितिन जैन, राहुल माटा, समर जैन, कृतिका राणा, अनुष्का राणा और राषिका माटा ने अपनी सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें :  जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें

समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा और श्रद्धा के साथ सहभागी बनना सौभाग्य की बात है। शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान टपकेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *