गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के चिड़िंगा-देवाल रोड पर चेकिंग के दौरान एसओजी टीम ने एक तस्कर को 140 नग कीड़ा जड़ी (यारसागंबू) के साथ गिरफ्तार किया। बरामद कीड़ा जड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर जिले में अवैध वन संपदा के दोहन और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला के नेतृत्व में टीम चिड़िंगा-देवाल रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 140 नग अवैध कीड़ा जड़ी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें :  अस्पताल से सीधे टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, बोलीं – फिर लौटूंगी जनता की सेवा में

पूछताछ में आरोपित की पहचान पिथौरागढ  के खुंपी निवासी कुंवर सिंह  के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार बरामद कीड़ा जड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। मामले में थाना थराली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला, कांस्टेबल सलमान खान और रजत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *