कोटद्वार : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज शशिधर भट्ट स्टेडियम, कोटद्वार में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके खेल प्रदर्शन, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर खिलाड़ियों से संवाद करते हुए मेयर ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का निर्माण करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक सोच और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है।

यह भी पढ़ें :  छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना

राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता की प्रेरणा देता है। स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि कोटद्वार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति

इस अवसर पर पार्षद अनिल रावत, पार्षद हिमांशु वर्मा, स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *