• विकासनगर के बेलावाला क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, जेब डायरी समेत आरोपी दबोचा; जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज

विकासनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बेलावाला क्षेत्र में मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5,990 रुपये नकद और एक पॉकेट डायरी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें :  कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेलावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए लोगों को सट्टा खिला रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र लाल सिंह, निवासी बेलावाला, कोतवाली विकासनगर, उम्र 46 वर्ष बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें :  श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक से दूर होते हैं मानसिक कष्ट और जीवन के संताप – आचार्य सुभाष जोशी

जीत की रकम में से कमीशन काटने का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाता था। सट्टे में जीतने वाले व्यक्ति को मिलने वाली रकम में से अपना कमीशन काटकर शेष धनराशि संबंधित व्यक्ति को देता था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पॉकेट डायरी और 5,990 रुपये की नकदी बरामद हुई।

जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 241/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मानसून की फुहारों से निखरी विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की बहार, सीजन में पहुंचे 18856 सैलानी

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल मनोज भारती और पीआरडी कमल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *