नई दिल्ली। राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। स्विस एयर की उड़ान LX147, जो दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी, टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, टेक-ऑफ रन के दौरान विमान के इंजन नंबर-1 में अचानक खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। उस समय विमान की गति करीब 104 नॉट्स थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल टेक-ऑफ रद्द कर विमान को रनवे पर ही रोक दिया।

यह भी पढ़ें :  नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग

विमान में सवार सभी 232 यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, स्लाइड से उतरते समय छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद एहतियातन रनवे संख्या 28 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए होटल और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स तैनात की गई है। समय रहते पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें :  पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *