गोपेश्वर (चमोली)। उक्राद कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के वीआईपी दुष्यंत गौतम तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का पुतला फूंका। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग पर जोर दिया। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री वृजमोहन सिंह सजवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड गोपेश्वर में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, महामंत्री संगठन अजेय कुमार तथा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश प्रभारी व तथाकथित वीआईपी दुष्यंत गौतम, अजेय कुमार, विधायक रेणु बिष्ट को बचाने के लिए अपना प्रशासनिक तंत्र झोंक दिया है। इससे प्रदेश में उबाल की स्थिति बनी हुई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आम लोग आरपार की लड़ाई को तैयार है। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों को पकड़ने पर उक्रांद एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार भी देगी।

यह भी पढ़ें :  विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित

उक्रांद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पुष्पा झिंक्वाण ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। महिला अपराधों को रोकने में भी सरकार विफल रही है। अब तो भाजपा के नेता ही महिला अपराधों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। इसलिए सीएम को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने कहा कि अंकिता भण्डारी को अभी आधा-अधूरा न्याय मिला है। धामी सरकार को चाहिए कि जनता की मांग पर अतिशीघ्र सीबीआई जांच करवाए। इससे सभी दोषियों को सजा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें :  सनसनीखेज वारदात : STF आरक्षक के घर हमला, पत्नी-बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर

इस दौरान जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस की भूमिका भी इस मामले में कोई अच्छी नहीं लगती है। जिला महामंत्री दीपक राणा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोपी दुष्यंत कुमार तथा अपनी जाति को हवा देकर जातिवाद फैलाने का काम किया है। इस लिए भट्ट पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर दुर्लप सिंह पडियार, सौरभ बिष्ट, धर्मेंद्र फरस्वाण, दिगपाल सिंह बिष्ट, राहुल कठैत, सतेन्द्र फरस्वाण, प्रकाश बिष्ट, धर्मेंद्र फरस्वाण, रुचि, रिया, नीतू, मुस्कान, शिवांग भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *