जयपुर। राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 65 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक फेरबदल में 25 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, जिससे राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

इस सूची में चर्चित आईएएस अधिकारी Tina Dabi का भी नाम शामिल है। उन्हें बाड़मेर से स्थानांतरित कर टोंक जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं उनकी बहन Ria Dabi का भी तबादला किया गया है। रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :  चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज, मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से आए तीर्थ यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में किया चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण

प्रशासनिक फेरबदल के तहत जयपुर के कलेक्टर Jitendra Soni को मुख्यमंत्री का सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *