मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए, जबकि मौके पर लगभग 800 लीटर लाहन नष्ट कर दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बेहद भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी

एसएसपी द्वारा जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया।

बुधवार को मंगलौर पुलिस ने सीआईयू रुड़की की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आकाशदीप कॉलोनी, कर्नल एनक्लेव, मंगलौर क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा मौके पर तैयार की जा रही लगभग 800 लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  जंतर-मंतर आंदोलन से राष्ट्रीय पहचान तक, जानें कौन हैं उत्तराखंड की छात्र नेता नेहा बोरा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र काशीराम निवासी ग्राम बिझौली, परमानंद उर्फ आनंद पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नात्थूखेड़ी तथा सौरभ पुत्र जोमपाल निवासी ग्राम नात्थूखेड़ी, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर, उपनिरीक्षक मनोज सिंह कठैत, कांस्टेबल तेजपाल, शिवकुमार तथा सीआईयू रुड़की से अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल आशीष, अजय काला, रविंद्र खत्री और महिपाल तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *