देवाल (चमोली)। ब्लाॅक के चिडिंगा के पास वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थराली थाना पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब नौ बजे सूचना मिली कि चिडिंगा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थराली से पुलिस बल तथा डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आल्टोकार (यूके 11 टीए 3040) सड़क से लगभग 100 से 120 मीटर नीचे खाई में गिरा पाया गया। वाहन में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। घायल की शिनाख्त देवाल ब्लाॅक के कोठी भूल्यूडा निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई। स्थानीय लोगों तथा पुलिस टीम की सहायता से घायल को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का किया आग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *