पौड़ी : आज 3 मई को डीसीआर पौड़ी द्वारा फायर स्टेशन पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई कि बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में खड़े कुछ वाहनों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है और गाडियां दबी हुई हैं। सूचना मिलते ही फायर यूनिट बिना विलंब किए आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि रात्री में हुए तेज आंधी-तूफान के चलते कॉलेज परिसर में खड़े वाहनों के ऊपर दो बड़े एवं भारी पेड़ गिर गए थे, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। फायर यूनिट टीम द्वारा सतर्कता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए “वुडन कटर” मशीन का प्रयोग कर गिरे पेड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा गया, जिससे वहानों को बिना अतिरिक्त नुकसान पहुंचाए सुरक्षित हटाया जा सके। टीम की कड़ी मेहनत और समन्वय के बाद पेड़ों को पूरी तरह हटा दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दोनों वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस

क्षतिग्रस्त वाहनों का विवरण

  • शूरवीर चंद्र, निवासी-कांडे गांव, पौड़ी
  • वाहन संख्या: UK12C7323 (Swift VXI)
  • प्रोफेसर अनीता रूडोला, निवासी- श्रीनगर रोड, पौड़ी
  • वाहन संख्या: UK07DY5888 (Alto)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *