देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल को फिर से उत्तराखंड की कमान सौंपी है। गोदियाल की नियुक्ति को पार्टी में संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के पत्र के माध्यम से यह घोषणा की गई। साथ ही आउटगोइंग नेतृत्व की भूमिका की सराहना की गई। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि गोदियाल के नेतृत्व में संगठन में नई ऊर्जा आएगी और जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी। कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर गोदियाल को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें :  टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गोदियाल के नेतृत्व से कांग्रेस को मजबूत आधार मिलेगा और जमीनी कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिलेगी। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति को आगामी चुनावों में अहम माना जा रहा है। पूर्व में वे विधायक और प्रदेश संगठन में कई दायित्व संभाल चुके हैं। गोदियाल के साथ ही प्रीतम सिंह को चुनाव केम्पेन का अध्यक्ष व डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें :  जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा

The post उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह व डॉ. हरक सिंह रावत को मिली चुनाव की कमान appeared first on badhtabharat.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *