पौड़ी। सोमवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत कायाकल्प का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में संपन्न हुआ। एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय क्वालिटी टीम द्वारा कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों को जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य सुविधाओं व रोगियों के उपचार की गुणवत्ता को बढ़ाए जाने के तरीकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के सही तरीके से निस्तारण व चिकित्सा इकाईयों में पेड़ पौधे लगा कर साफ व स्वच्छ अस्पताल रखने आदि विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉo पारुल गोयल द्वारा चिकित्सालयों में प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने व कार्यशैली में सुधार लाने को लेकर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर स्मृति शाह द्वारा समय-समय पर चिकित्सालयों का असेसमेंट कर कायाकल्प चेकलिस्ट के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का आंकलन किये जाने के तरीको के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि असेसमेंट जिला एवं राज्य स्तर के साथ ही राष्ट्रीय स्तर तक कराए जाते हैं। जिसमें मानको के अनुसार चिकित्सा इकाई में प्रदान की जा रही सुविधाओं का आंकलन कर भारत सरकार द्वारा चिकित्सा इकाई को पुरस्कृत किया जाता है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर उषा रावत,डॉ. अमित मेहरा, संतोष सिंह, यशपाल चौधरी व ब्लॉक स्तर से चिकित्सा अधिकारी व नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ट्रैफिक से राहत के लिए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण तेज, एनएचएआई द्वारा 716 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना निर्माणाधीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *