नैनीडांडा : पौड़ी जनपद के विकासखंड नैनीडांडा में प्रधान संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मनोज मधवाल को संघ का अध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक कार्यालय नैनीडांडा में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनोज मधवाल को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रधान संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। शशिकुमार ध्यानी को संरक्षक, विजयपाल सिंह को महासचिव, किरन देवी, भारती नेगी, पूर्वा देवी और भारत भंडारी को उपाध्यक्ष, भारत सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, प्रियंका को सह कोषाध्यक्ष, विमला देवी को मंत्री व किशनसिंह रावत को सचिव चुना गया। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज मधवाल ने कहा कि विकासखंड में विकास योजनाओं पर नजर बनाए रखने के साथ ही जन प्रतिनिधियों को अपने कर्तव्य व अधिकारों के प्रति भी सजग रहना होगा।

यह भी पढ़ें :  सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *