हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ बहुद्देशीय विधिक साक्षरता एंव स्वास्थ्य शिविर के दौरान ‘कोर युनिवर्सिटी रुड़की में मनाया गया।  सशस्त्र सेना झंडा दिवस का शुभारम्भ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश को झंडा व लेपल पिन लगाकर किया गया और मुख्य न्यायधीश द्वारा सशस्त्र सेनाओं हेतु झंडा दिवस कोष में दान देकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की गई। 
इस दौरान विंग कमांडर डॉ. सरिता पवांर (से.नि.), जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी हरिद्वार द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व एंव उददेश्य के विषय में जानकारी देते हुए इस पावन अवसर पर नागरिकों से राष्ट्र सेवा के इस कार्य में योगदान करने की अपील की गई। शिविर में टीम बनाकर आम नामरिको को झंडा लगाया गया और उन्होने उदारतापूर्वक झंडा दिवस कोष में दान दिया गया।
इस अवसर पर कार्यवाहक न्यायमूर्ति, जिला जज, जिला प्रशासन से जिलाधिकारी हरिद्वार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी एंव जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय के सभी कार्मिक भी उपस्थित रहे। मुख्य न्यायधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखंड की गरिमामय उपस्थिति विशेष प्रेरणा का श्रोत रही।





यह भी पढ़ें :  भारत को इलेक्ट्रिक कार निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की तैयारी, राज्यसभा में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उठाया मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *