देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को विधायिका में सशक्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को नई दिशा और गति देगा।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करता है। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया अधिक समावेशी बनेगी। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां महिलाओं की भूमिका सामाजिक और आर्थिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, ऐसे में यह कानून राज्य के लिए और भी अधिक प्रभावी सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें :  संविधान संशोधन विधेयकों पर लोकसभा में बहस जारी, आज राहुल गांधी रखेंगे विपक्ष का पक्ष

ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को उनका उचित अधिकार मिलेगा और भारत “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य की ओर और अधिक मजबूती से अग्रसर होगा।

इसी क्रम में उन्होंने देहरादून में आयोजित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे राज्य में पर्यटन, व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष स्नेह का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *