पौड़ी : ईंधन बचत और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु सोमवार को “सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “नो व्हीकल डे” मनाते हुए अपने-अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम, सिविल जज (सी०डी०) अमित भट्ट, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अकमल एवं रिजवान अंसारी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को वाहन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही लोगों को अधिक पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें :  ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश

सिविल जज नाज़िश कलीम ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास, जैसे कम दूरी के लिए पैदल चलना और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना, पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने आमजन से स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य के लिए ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराड़ा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत, बार एसोसिएशन एवं पैनल अधिवक्ताओं सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  सलमान खान की लीगल टीम ने ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स को भेजा नोटिस, विवाद गहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *