नीलकंठ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सहायता हेतु नीलकंठ मंदिर में पौड़ी पुलिस द्वारा सतत सतर्कता एवं प्रभावी ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है। इसी क्रम में नीलकंठ मंदिर में दर्शन के दौरान 7 वर्षीय बालिका, निवासी- हरियाणा जो अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। 

बालिका के अकेले मिलने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए बालिका को संरक्षण में लेकर प्राप्त जानकारी के आधार पर परिजनों को खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास लगातार खोजबीन तथा आवश्यक संपर्क स्थापित करते हुए कुछ ही समय में बालिका के परिजनों का पता लगा लिया। इसके उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाकर उनके सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़ें :  पौड़ी गढ़वाल : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *