औली। औली के बर्फीले ढलानों पर आगामी शीतकालीन खेलों के रोमांच के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स 2026’ एवं ‘नेशनल विंटर गेम्स’ के लिए उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।

यह ट्रायल 27 जनवरी 2026 को औली स्की स्लोप पर होगा, जिसमें अल्पाइन, स्नोबोर्ड और स्की माउंटेनियरिंग (Ski Mo) स्पर्धाओं के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 26 जनवरी 2026 की सुबह 11:00 बजे तक अपना नामांकन अनिवार्य रूप से कराना होगा।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में 11 अगस्त को रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार

उत्तराखंड टीम में चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर स्थानीय एवं उभरती हुई शीतकालीन खेल प्रतिभाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चयन ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *