​ज्योतिर्मठ (जोशीमठ। हाईस्कूल में कम अंक आने पर पिता की डांट से आहत होकर घर से निकला बरेली (UP) का एक 17 वर्षीय किशोर पुलिस की सतर्कता से सकुशल अपने परिजनों को मिल गया। थाना भुता (बरेली) से लापता हुआ यह बालक ट्रेन और निजी वाहन के जरिए भटकते हुए शनिवार शाम ज्योतिर्मठ पहुंच गया था, जहां संदिग्ध अवस्था में घूमने पर सिपाही थुसिग आर्मी की सूचना पर उसे कोतवाली लाया गया।

​कोतवाली पुलिस ने बालक की काउंसलिंग कर उसे भोजन व आश्रय दिया और बरेली पुलिस से समन्वय स्थापित कर उसके परिजनों को सूचित किया। बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा चुके परिजन आनन-फानन में ज्योतिर्मठ पहुंचे, जहां पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर बालक को उनके सुपुर्द किया। अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित पाकर भावुक परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की मानवीयता और तत्परता का तहे दिल से आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *