चंडीगढ़। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ स्थित शंकराचार्य मठ के प्रमुख महंत वशिष्ठ ब्रह्मचारी की कार को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब महंत पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार महंत वशिष्ठ ब्रह्मचारी अपने घुटनों के उपचार के लिए पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के न्यू ओपीडी में गए थे। उन्होंने अपनी कार न्यू ओपीडी के गेट के बहार खड़ी की थी। इलाज के बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और वाहन के अंदर रखा सामान गायब है।

यह भी पढ़ें :  मनवीर चौहान की रणनीति पर राष्ट्रीय नेतृत्व की मुहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सराही मीडिया प्रबंधन की कार्यशैली

महंत ने बताया कि चोर कार से करीब 27 हजार रुपये नकदए आधार कार्डए पैन कार्डए ड्राइविंग लाइसेंसए बैंक पासबुकए चेकबुकए एटीएम कार्ड सहित कई जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। इसके अलावा आश्रम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी चोरी हुए हैं। उन्होंने कहा कि नकदी और बैंक संबंधी दस्तावेज चोरी हो जाने से इलाज के लिए भी आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। एटीएम कार्ड चोरी होने के कारण उन्हें अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *