मंडी: हिमाचल के मंडी स्थित पंडोह डैम के समीप आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कश्मीर और दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत बीबीएमबी की एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें :  बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चमोली पुलिस ने संभाली कमान

एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सड़क हादसों से बचाव के लिए सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *