देहरादून: लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को देहरादून में भी स्थिति गरमा गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चकराता रोड और एक मॉल स्थित लेंसकार्ट शोरूम में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया और उनके हाथों में कलावा बांधा। बजरंग दल का आरोप है कि कंपनी ने कर्मचारियों को तिलक और कलावा पहनने से रोकने का निर्देश जारी किया है, जिसका उन्होंने कड़ा विरोध किया।

यह भी पढ़ें :  घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश

बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि यह आदेश धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनी दो दिन के भीतर माफीनामा जारी नहीं करती है, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं, लेंसकार्ट की ओर से सामने आया है कि यह एक पुराना आदेश था, जिसे लेकर पहले ही स्पष्टीकरण और खेद जताया जा चुका है। कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों की धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई रोक नहीं है।

यह भी पढ़ें :  एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक शिक्षा उत्तर क्षेत्र निर्वाचित हुए श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गर्ग

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घटना की निंदा की है और इसे गुंडागर्दी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *