गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पुलिस मैदान में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया। शिविर में सीब्यू सेवा ट्रस्ट देहरादून के सहयोग से तमाम लोगों के आंखों की जांच की गई। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि राज्य को बने हुए 25 साल तो हो गए हैं। इसके बावजूद  राज्य आंदोलनकारियों को उचित सम्मान नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार बनने पर उत्तराखंड राज्य के राज्य आंदोलनकारियों को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि जल्द गैरसैण को स्थाई राजधानी घोषित कर दिया जाना चाहिए। राज्य आंदोलनकारी अरुण कुमार शाह ने इस तरह के शिविर को सराहनीय पहल बताया। प्रेम सिंह पडियार ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल जन सेवा को प्रतिबद्ध है। इस तरह के शिविर भविष्य में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  मनवीर चौहान की रणनीति पर राष्ट्रीय नेतृत्व की मुहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सराही मीडिया प्रबंधन की कार्यशैली

इस दौरान कुंवर सिंह दानू, पंकज पुरोहित, एसपी पुरोहित, दीपक राणा, सुबोध बिष्ट, अशोक बिष्ट, पुष्पा झिंक्वाण, राजेश्वरी देवी, जमन सिंह, राजकिशोर चमोला, दुर्लब सिंह पडियार, भगत सिंह कुंवर, कमल सिंह पडियार आदि मौजूद रहे।

The post उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर appeared first on badhtabharat.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *