कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वा0 सं0 – 2969/2025 धारा -138 NI Act (चेक बाउंस) से संबंधित अभियुक्त दीपक पसबोला निवासी कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस

नाम पता अभियुक्त

  • दीपक पसबोला, कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *