देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनपद नैनीताल में 6 शहीद द्वारों की स्वीकृति प्रदान करते हुए मेजर कमलेश पांडे, लांस नायक इंद्र सिंह, नायक दयाकिशन, सिपाही शंकर दत्त, उप निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट (सीआरपीएफ) एवं लांस नायक बच्ची सिंह के नाम पर शहीद द्वारों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रदेश में 35 सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को हल्द्वानी में प्रस्तावित 150 कक्षों वाले आधुनिक छात्रावास के निर्माण से संबंधित कागज़ी कार्यवाही पूर्ण कर निर्माण प्रारम्भ किया जाए।

यह भी पढ़ें :  बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा

बैठक में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों के साथ भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों के निराकरण हेतु एक प्रभावी तंत्र (मेकैनिज्म) तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने शासन स्तर पर पत्रावलियों के समयबद्ध एवं सुनियोजित निस्तारण पर भी बल दिया। उन्होंने आगामी माह में प्रस्तावित पूर्व सैनिक रोजगार मेले को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि इस मेले में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें :  श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस अवसर पर अपर सचिव एवं निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, उपनिदेशक निधि बधानी, उपनिदेशक बीपी भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *